गिरिडीह: जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर SSVM बरगंडा के प्रांगण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर मंगलवार को 12 बजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, के प्रांगण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों में राष्ट्रभक्ति एवं अच्छे संस्कार के बीज बोने में अपना महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे विद्यालय के प्राचार्य श्री आनंद कमल जी को सम्मानित किया गया।