हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले में आगामी तीन दिन भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट, 28 और 29 अप्रैल को आंधी बारिश के बाद मिलेगी राहत
हनुमानगढ़ जिले में आगामी तीन दिन भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में 28 और 29 अप्रैल को आंधी और बारिश आने की संभावना है, जिसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। वहीं गर्मी से बचने के लिए मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है। बीते दिन जिले में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।