सोहागपुर: पथखई घाट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बछड़ा गंभीर रूप से घायल, नंदी गौ सेवा धाम के गौसेवकों ने किया रेस्क्यू
जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के पथखई घाट के पास रविवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि बछड़े का एक पैर टूटकर अलग हो गया और जबड़े में गहरी चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही नंदी गौ सेवा धाम के सदस्य मौके पर पहुंचे और अपने निजी वाहन से बछड़े को प्राथमिक उपचार देकर रेस्क्यू किया।