बागपत: पिलाना के बिजलीघर के निकट दौलतपुर के ग्राम प्रधान की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के इनवर्टर व बैटरी की चोरी
Baghpat, Bagpat | Jun 29, 2025 रविवार की सुबह करीब आठ बजे दौलतपुर के ग्राम प्रधान मुजफ्फर अली के मुताबिक उनकी ग्राम पिलाना के बिजली घर के निकट इनवर्टर व बैटरी की दुकान हैं। शनिवार की देर रात करीब 12 बजे चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर तथा पीछे दुकान में कुंबल लगाकर करीब डेढ लाख रुपये के इनवर्टर व बैटरी चोरी कर ले गए। उन्होंने थाना सिंघावली अहीर पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।