गाजीपुर के जखनिया विकासखंड अंतर्गत गोदसईया गांव में लंबे समय से विवाद का कारण बनी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर आज प्रशासन ने पारदर्शिता और सख्ती के साथ बड़ा कदम उठाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कोटा आवंटन की आवेदन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई गई।