गुण्डरदेही: गुण्डरदेही से बालोद की ओर जा रही ऑटो गाड़ी में लगी आग, चालक ने आग बुझाने का किया प्रयास
कुछ दिनों से गर्मी के इस प्रचंड रूप को देखते हुए सभी तरफ़ हाहाकार मचा हुआ है लोगों का घर से निकलना भी अब काफ़ी मुश्किल हो गया है अधिक गर्मी के दिनों में चलते हुई गाड़ियों में अचानक से आग लगने की ख़बर देखने सुनने को मिलता है ऐसा ही एक मामला सामने आ रहे हैं जहाँ गुण्डरदेही से बालोंद की ओर जा रहे एक ऑटो गाड़ी में अचानक से आग लग गई देखते ही देखते आग और भड़क गई और आटो का कोई हिस्सा इस आग की चपेट में आ गया और कई हिस्से को जलाकर ख़ाक कर दिया इस दौरान चालक ने आग को बुझाने का काफ़ी प्रयास भी किया।