मंडी: सब्र रखें मुख्यमंत्री, देश और प्रदेश में बनेगी भाजपा की सरकार - जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री
Mandi, Mandi | Apr 14, 2024 पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को मंडी में कहा कि मुख्यमंत्री इस समय कुछ ज़्यादा ही अधीर हो रहे हैं। वह सब्र रखें। आने वाले समय में देश के साथ-साथ प्रदेश में भी BJP की सरकार बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा की मुख्यमंत्री ने अपने प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रियों, विधायकों की सलाह का हर बार विरोध किया हर आवाज़ को अनसुना कर दिया। जिसका परिणाम उनके सामने है।