मंडी: देवधुन के साथ शुरू हुआ राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला - विवेक चंदेल, निदेशक मत्स्य विभाग
Mandi, Mandi | Apr 14, 2024 राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला-2024 का शुभारंभ जवाहर पार्क में शनिवार को देवधुन के साथ हो गया है। इस मौके पर मत्स्य विभाग के निदेशक विवेक चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विवेक चंदेल ने अन्य अतिथियों के साथ सुंदरनगर की ऐतिहासिक शुकदेव वाटिका में विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की और जवाहर पार्क तक निकली जलेब में भी भाग लिया।