मंडी: मतदान केंद्र 38 निचली बैहली में नोडल अधिकारी पवनजीत कश्यप के नेतृत्व में लोगों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक
Mandi, Mandi | Apr 14, 2024 शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप टीम नाचन द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कम प्रतिशत वाले पोलिंग बूथ नं 38 निचली बैहली मतदान केंद्र का दौरा किया गया। नोडल अधिकारी पवनजीत कश्यप ने बताया कि स्वीप टीम द्वारा क्षेत्र के मतदाताओं को आगामी 1 जून को निर्धारित लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान में भाग लेने की अपील की गई।