मंडी: जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने कहा - वैकल्पिक फोटो युक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान
Mandi, Mandi | Apr 14, 2024 शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज है,परंतु उसके पास किसी भी वजह से मतदाता परिचय पत्र नहीं है तो वह भी लोकसभा चुनाव में अपना मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा। उन्हें अपनी पहचान बताने के लिए 12 वैकल्पिक फोटो युक्त दस्तावेजों में से कोई एक दिखाना होगा,उसके बाद वह वोट डाल सकते हैं।