सिरौली गौसपुर: अंबेडकर पार्क, टिकैतनगर रोड, रसूलपुर बदोसराय में विशाल दंगल का आयोजन, नेपाल सहित कई प्रदेश के पहलवान हुए शामिल
अंबेडकर पार्क टिकैतनगर रोड रसूलपुर बदोसराय में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। नेपाल सहित कई प्रदेश के पहलवान शामिल हुए।बृहस्पतिवार की शाम 4:00 बजे तक चले दंगल में नेपाल के थापा और हरियाणा के पहलवान के बीच रोमांचक कुश्ती हुई। इसके अलावा विक्की पहलवान पंजाब और परवेज पहलवान हरियाणा के बीच जबरदस्त कुश्ती हुई।सुरक्षा व्यवस्था में बदोसराय पुलिस तैनात रही।