भरथना: बकेवर के पटियन बंबा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दंपति समेत चार लोग घायल
बकेवर थाना क्षेत्र के पटियन बंबा के पास शुक्रवार देर शाम 8 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में सभी घायलों को बकेवर 50 सही अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।