चंदिया: मछडार नदी में 6 घंटे फंसी गाय का सनातन संस्कृति हिन्दू गौ रक्षा संगठन व ग्रामीणों ने किया सफल बचाव
Chandia, Umaria | Jul 30, 2026 उमरिया जिले के ग्राम कौड़िया से गुजरने वाली मछडार नदी पर बने पुराने स्टॉप डैम में गुरुवार, 30 जुलाई को एक बेजुबान पशु की जान पर बन आई। दोपहर करीब 2 बजे एक गाय स्टॉप डैम की मेड से नदी पार करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में वह संतुलन खो बैठी और डैम के बीच धार में फंस गई। बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और पानी का बहाव काफी तेज था।