बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बोकारो थर्मल में सीटू ने आज मंगलवार समय लगभग साढ़े तीन बजे चार लेबर कोड के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र सरकार खिलाफ एक बार पुनः फिर से मोर्चा खोल दिया है।और चार लेबर कोड अविलंब रद्द की मांग किया जा रहा है।वक्ताओं ने बताया कि केंद्र सरकार मजदूरों के विरुद्ध चार लेबर कोड लागू कर जुर्म कर रहा है।