शिवसागर: शिवसागर थाना परिसर से 200 मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाइक सवार को मारी टक्कर, 4 घायल
शिवसागर थाना परिसर से महज 200 मीटर की दूरी पर आज बुधवार की सुबह 7 बजे के करीब एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दो बाईक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमे 2 बाईक पर सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते हीं शिवसागर थाने की पुलिस मौके पर पहुँच घायलों को बेहतर ईलाज को लेकर सदर अस्पताल सासाराम एम्बुलेंस के मदद से पहुंचाया है। जहाँ मिली जानक