राजगढ़: नवां में हिंसक जंगली जानवर का आतंक, 2-3 मवेशियों को उतारा मौत के घाट, एक दर्जन मवेशियों की हुई मौत
राजगढ़ क्षेत्र के नवां गांव में रात्रि करीबन 2-2.30 बजे के करीब हिंसक जंगली जानवरों ने घर में बंधी मवेशियों पर हमला कर 2-3 मवेसियों को मौत के घाट उतार दिया जबकि हमले में कई मवेशी घायल हो गए।घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी 4-5 दिन पूर्व इसी गांव में हिंसक जंगली जानवर ने दर्जनों मवेशियों को अपना शिकार बनाया था।