सदर: बारिश से बदहाल हुआ प्रयागराज का अस्थायी बस अड्डा, जलभराव और कीचड़ से यात्री हो रहे परेशान
Sadar, Allahabad | Jul 24, 2026
लगातार हो रही बारिश ने प्रयागराज के अस्थायी बस अड्डे की बदहाल व्यवस्था की पोल खोल दी है। बस अड्डे परिसर में जलभराव, कीचड़ और फिसलन के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर छत से पानी टपकने के कारण लोगों को घंटों खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।यात्रियों का कहना है कि बसों के समय पर न पहुंचने आव्यवस्था हो रही है।