शहपुरा: भरद्वारा गांव में मुनगा तोड़ते समय 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
शहपुरा थाना क्षेत्र के भरद्वारा गांव में युवक मुनगा तोड़ने का काम कर रहा था उसी दौरान युवक 11 केवी सप्लाई लाइन की चपेट में आ गया और करंट लगने से युवक की मौत हो गई । शहपुरा पुलिस सोमवार सुबह 11:30 बजे मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक मुनगा तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था उसी दौरान डाल टूटकर सप्लाई लाइन से टकरा गई ।