छीपाबड़ोद: छीपाबडौद में कालातालाब बाला पर किया गया पौधरोपण
छीपाबड़ौद। तहसील के पछाड़ से कोहनी मार्ग पर स्थित काला तालाब बालाजी मंदिर परिसर में समिति के सदस्यों नें पौधारोपण किया। कोषाध्यक्ष नरेंद्र नागर ने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत समिति के सदस्यों ने मंदिर परिसर में नीम, जामुन, गुलमोहर, करंज, शीशम, आम, इमली आदि के फल व छायादार पौधे लगाए । सभी ने पौधो की देखभाल का संकल्प लिया। मंदिर परिसर का प्राकृतिक