रामगंजमंडी में धरनावाद गांव के समीप सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सातलखड़ी निवासी राम लखन बैरवा के रूप में हुई है। वह कोटा स्टोन की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राम लखन अपने दोस्तों के साथ धरनावाद गया हुआ था। वहां किसी बात को लेकर अनबन हो गई।