जखनिया: दुल्लहपुर में कृषि क्रांति का शंखनाद, 105 किसानों को मिला वैज्ञानिक खेती का मंत्र, आधुनिक तकनीक से बढ़ेगी पैदावार
गाजीपुर के दुल्लहपुर में आयोजित बृहद किसान प्रशिक्षण समारोह में 105 से अधिक किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की नई तकनीकों से रूबरू कराया गया। विशेषज्ञों ने मौसम आधारित खेती, फसल चक्र और उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देकर किसानों को अधिक उत्पादन और बेहतर आमदनी का मंत्र दिया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले किसानों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।