अमरोहा: छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए सावन के आखिरी सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक का अवकाश घोषित, अमरोहा DM का निर्देश
Amroha, Amroha | Aug 3, 2025 अमरोहा जिले में सावन माह की कावड़ यात्रा चल रही है। कल समान माह का आखिरी सोमवार है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए आज रविवार की शाम करीब 5:00 बजे अमरोहा जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने बताया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कल सोमवार के अवकाश का फैसला लिया गया हैं।