डेहरी: जमुहार के GNSU में महिलाओं की भूमिका पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे महामहिम राज्यपाल व डिप्टी सीएम
Dehri, Rohtas | Mar 11, 2024 डेहरी के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में बहुआयामी अनुसंधान में महिलाओं की भूमिका विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें दुनिया के अलग-अलग 17 से अधिक देशों की प्रतिभागी ने भाग लिया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कियाइस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा भी मौजूद रहे।