शामली: शामली के कैडी गांव में गेहूं कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Shamli, Shamli | Apr 10, 2026 शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव कैडी में गुरूवार की शाम खेत पर गेहूं कटाई के दौरान 19 वर्षीय आशु पुत्र ब्रजेश की खेत में खड़े 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के पोल की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पूर्व विधायक राव वारिस भी मौके पर पहुंचे। घंटों तक चले हंगामें के बाद अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को शांत किया।