रामपुर: नया गांव में हुए सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Rampur, Rampur | Jun 10, 2026 बुधवार को दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार पटवाई के अरदासपुर परतापुर निवासी शिव दयाल की बुधवार सुबह दस बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सोमवार सुबह साइकिल से भमरववा शिव मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे, तभी नया गांव के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।