सिद्धौर क्षेत्र के मीरापुर स्थित आवास पर गुरुवार करीब 11 बजे विधायक हैदरगढ़ भाजपा दिनेश रावत ने जनता दर्शन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जनता दर्शन में मुख्य रूप से हैदरगढ़ टोल प्लाजा पर हुई मारपीट की घटना और उससे जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई।