अरवल: स्टैंड अरवल में भारत स्काउट एवं गाइड का नि:शुल्क पेयजल शिविर शुरू
Arwal, Arwal | May 30, 2026 भारत स्काउट एवं गाइड, जिला अरवल के तत्वावधान में बस स्टैंड अरवल में ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर के तहत निःशुल्क पेयजल शिविर का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) नीरज कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) दीपक कुमार सिन्हा, जिला संगठन आयुक्त राजेश कुमार एवं सहायक शिक्षक दिनेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।