पुनासा: सिंगाजी थर्मल प्लांट में उन्नत DSM सिस्टम शुरूः रियल-टाइम मॉनिटरिंग से ग्रिड प्रबंधन होगा अधिक प्रभावी; बढ़ेगी बिजली
Punasa, Khandwa | Jun 10, 2026 एमपी पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने बिजली उत्पादन और ग्रिड प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कंपनी के सिंगाजी ताप विद्युत गृह की सभी उत्पादन इकाइयों में केंद्रीय विद्युत विनियामक आयोग (CERC) के नवीनतम निर्देशों के अनुरूप उन्नत डेविएशन सेटलमेंट मैकेनिज्म (DSM) सिस्टम सफलतापूर्वक कमीशन कर दिया गया है। जानकारी बुधवार सुबह 11 बजे की है