बेगूसराय: 04 जून को बाजार समिति में होगा लोकसभा चुनाव का मतगणना, DM ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
04 जून को बाजार समिति में लोकसभा चुनाव का मतगणना सुबह 08:00 बजे से शुरू होगा. पहले पोस्टल बैलेट का मतगणना होगा. जिला प्रशासन द्वारा मतगणना की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है. मतगणना की प्रक्रिया 14-14 टेबल पर विधानसभा वार सम्पन्न होगी. डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि मतगणना की प्रक्रिया स्वच्छ, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न होगा.