गुण्डरदेही: अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के डुड़िया नाला के पास अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत
अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के अर्जुन्दा से राजनांदगांव जाने वाले मुख्यमार्ग में स्थिर अटूट डुड़िया नाला के पास एक अज्ञात वाहन ने एक्सल पावर में सवार एक बुजुर्ग को ज़ोरदार ठोकर मारकर वहाँ से फ़रार हो गया है मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग की पहचान उदय राम सिंह उम्र 65 वर्ष ग्राम डुड़ियाके रूप में हुआ है फ़िलहाल अर्जुन्दा पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है और अज्ञात फ़रार वाहन की तलाश भी अर्जुन्दा पुलिस के द्वारा किया जा रहा है।