सूरजपुर: हाथी के हमले में युवक की मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने कल्याणपुर मार्ग पर किया चक्का जाम
सूरजपुर जिले के कोटबहरा गांव में जंगली हाथी के हमले में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कल्याणपुर के पास अंबिकापुर-प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।जानकारी के अनुसार, 30वर्षीय केशव बुधवार देर शाम काम से लौट रहा था।