परसिया: मेहरा डेहरिया समाज ने परासिया से चांदामेटा तक निकाली बाइक रैली
मेहरा डेहरिया समाज ने अंबेडकर जयंती पर बाईक रैली निकाली। बाईक रैली परासिया अंबेडकर चौक से शुरू हुई। मंगलवार को दस बजे रैली शुरू होकर बारह बजे परासिया में खत्म हुई। रैली में बाबा साहब के सम्मान में नारे लगाए गए।मेहरा डेहरिया समाज ने अंबेडकर प्रतिमा के समीप बाबा साहब का पूजन किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाबा साहब के समाज उत्थान में योगदान को बताया।