ऊंचाहार: सेमरी तिराहे के पास अनियंत्रित होकर पलटी ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली, तीन घायलों में एक को किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सेमरी तिराहे के पास बुधवार की दोपहर, उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ईट लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, घटना में चालक शिवप्रताप निवासी बाहरपुर तथा शिवपूजन व रामू निवासी कुचरिया थाना भदोखर जो कि ट्रैक्टर पर सवार थे,गम्भीर रुप से घायल हो गये, जिसमें शिवपूजन व रामू को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।