अरवल: एनएच 139 पर पहाड़पुर मोड़ पर टेंपो दुर्घटना, चालक पिंटू की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया
Arwal, Arwal | May 2, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर पहाड़पुर मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो चालक पिंटू कुमार (इंग्लिश गांव, बारुण, औरंगाबाद) की मौत हो गई। मेहंदिया से नारियल लादकर बारुण लौटते समय अज्ञात वाहन ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर घायल पिंटू को डायल 112 ने पीएचसी कलेर ले जाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। शव को पोस्टमार्टम हाउस लाकर पोस्टमार्टम कराया गया