नागदा: बीड़ी को लेकर विवाद तलवार से युवक की हत्या, नागदा में सनसनी | परिजन ने उठाए पुलिस कार्रवाई पर सवाल
Nagda, Ujjain | Jun 29, 2026 नागदा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है… जहां एक मामूली बात ने 18 साल के युवक की जान ले ली। बिड़लाग्राम थाना क्षेत्र के जी ब्लॉक टापरी इलाके में रविवार रात जय प्रकाश ठाकुर की तलवार से हत्या कर दी गई। आरोप है कि बीड़ी मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद करीब 50 वर्षीय मोहनलाल ढोली ने युवक पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था और