बिसौली: बिसौली मंडी समिति में खाद के लिए उमड़ी भीड़, कड़ी धूप में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर किसान
Bisauli, Budaun | Apr 10, 2026 बदायूं जिले के बिसौली नगर स्थित मंडी समिति में बने किसान सेवा केंद्र पर इन दिनों किसानों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। खाद लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग रही हैं, जिससे उन्हें कड़ी धूप में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इस समय खेतों में खड़ी फसल को खाद की सख्त जरूरत है।