बलियापुर: बलियापुर में निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया
बलियापुर लायंस क्लब ऑफ बलियापुर ने प्रज्ञा सेंटर परिसर में निशुल्क ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच शिविर आयोजित किया। डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं का ब्लड शुगर जांच किया गया। प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने भी शिविर में, पहुंचकर अपनी जांच करवाई और क्लब के कार्यों की प्रशंसा की। क्लब के अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी और अन्य सदस्यों ने शिविर को सफल बनाया