नामकुम: बूटी मोड़ के पास से पुलिस ने गांजा के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार
Namkum, Ranchi | Jul 5, 2026 बूटी मोड़ के पास से पुलिस ने गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। रविवार की शाम करीब सात बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बूटी मोड़ के पास छापेमारी कर 320 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 72 हजार 500 रुपये नकद, दो बाइक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।