दुधि: बढ़नीनाला के पास राहगीर को बचाने के प्रयास में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बढ़नीनाला के पास मंगलवार रात एक बाइक सवार राहगीर को बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल युवक की पहचान रेणुकूट निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद इरशाद पुत्र स्व. बरकत अली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इरशाद अपनी कपड़े की दुकान बंद कर रेणुकूट स्थित अपने घर लौट रहे थे।