सिंगरौली: नौगढ़ में आयोजित एनपीएल का हुआ समापन, रॉयल राजपूत बरगवां विजेता और एससीसी सिंगरौली बनी उप विजेता
फाइनल मुकाबला एससीसी सिंगरौली और रॉयल राजपूत बरगवा के बीच खेला गया टॉस जीतकर पहले खेलते हुए एससीसी सिंगरौली ने निर्धारित 15 ओवर में 132 रन ही बनाए जिसमे प्रभात परिहार ने 32 रन बनाए तो रॉयल राजपूत के गेंदबाज अमन सिंह ने 3 विकेट अजय शाहू और गोलू चौबे ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल राजपूत ने सीतेश के शानदार 52 रन और गोलू रैना के 22 रन की बदौलत 14 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर फाइनल मुकाबला जीता।