सागर नगर: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, पीली कोठी तिराहा पर फूंका पुतला
बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या के विरोध में सागर में भी विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश का पुतला दहन किया। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे विहिप-बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहलवान बाबा मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। यहां पीली कोठी तिराहा पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश का पुतला फूंका।