अंबिकापुर: कुंवरपुर शिवमंदिर प्रांगण में किसानों ने मंदिर की परिक्रमा कर हल चलाकर पांच मुट्ठी धान की बुवाई कर मनाया कटोरी पर्व
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में अच्छी बारिश होने और फसल की पैदावार होने की कामना के साथ गांव में रोग समस्या दरिद्रता को दूर भगाने के लिए किस हर साल कटोरी पर्व धूमधाम से मनाते हैं। बुधवार को शिव मंदिर प्रांगण कुंवरपुर में मंदिर की परिक्रमा कर हल चलाकर पांच मुट्ठी धान की बुवाई कर कटोरी पर वह धूमधाम से मनाया गया और विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।