शहपुरा: भुरका गांव में किराना दुकान में अज्ञात कारण से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, महिला झुलसी
मेंहदवानी थाना क्षेत्र के भुरका गांव में अज्ञात कारण के चलते किराना दुकान में आग लग गई जिसके कारण लाखों की सामग्री जलकर राख हो गई दुकान में मौजूद महिला झुलस गई महिला का मेंहदवानी अस्पताल में उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे अज्ञात कारण के चलते किराना दुकान और मकान में आग लग गई जिसके कारण किराना की सामग्री जलकर राख हो गई।