बीकानेर: पीबीएम अस्पताल की 16 नंबर ओपीडी के पास संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में चोरों और संदिग्ध गतिविधियों का खौफ बढ़ता जा रहा है। रविवार को गश्त के दौरान सुरक्षा गार्ड हरिप्रसाद जोशी और आरिफ खान ने 16 नंबर ओपीडी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी के पास दवाईयां मिली है। जानकारी के अनुसार 16 नंबर ओपीडी के गार्डों ने गश्त के दौरान देखा कि 14 नंबर डीडीसी खिड़की टूटी हुई थी।