बालोद: लोहार के काम से जिंदगी संवार रही संतोषी बाई, सरकारी योजनाओं से बदली तस्वीर
Balod, Balod | Apr 12, 2026 बालोद जिले के ग्राम बघमरा की रहने वाली संतोषी बाई विश्वकर्मा, जो पारंपरिक रूप से लोहारी का काम करती हैं, आज शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अपना भविष्य संवार रही हैं। वर्षों तक भट्टी की आंच और लोहे के औजारों के बीच जीवन बिताने वाली संतोषी बाई अब आत्मनिर्भर बनकर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।