गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: SSP सुशील कुमार के निर्देश पर शराब कांड में 3 और अन्य मामलों में 7 आरोपी गिरफ्तार
गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज अलग-अलग आपराधिक कांडों में शामिल 10 आरोपियों को पुलिस ने गया SSP के निर्देश पर गिरफ्तार किया है। सोमवार की शाम 5 बजे गया SSP सुशील कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि हत्या,मारपीट,चोरी,वारंट और अन्य गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।