रामगढ़ चौक: बिजली चोरी करने वालों पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, महसोरा में 15, बिहटा में 1 और नादियावां में 1 मामला दर्ज
रामगढ़ प्रखंड में बुधवार 5 बजे बिजली विभाग के अधिकारियों ने चोरी से बिजली का उपयोग करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। जहां जुर्माना के साथ साथ 17 लोगों पर चोरी से बिजली का उपयोग कर लाखों रुपये राजस्व नुकसान किए जाने का मामला दर्ज कराया है।JEE ने लोगों से अपील कर कहा कि चोरी से बिजली का उपयोग दंडनीय अपराध है।इसलिए चोरी से बिजली का उपयोग,मीटर बाईपास से बचें।