भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के देवघर आगमन की तैयारी को लेकर आज बुधवार को करीब 12:00 बजे देवीपुर मंडल भाजपा की बैठक महामंत्री प्रमोद सिंह के नेतृत्व में एवं मंडल प्रभारी धनंजय तिवारी के उपस्थिति में की गई बैठक में आदित्य साहू देवघर आगमन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया