सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के सख्त अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं जनपदीय थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 76 वाहनों का चालान करते हुए 83 हजार रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट,तीन सवारी आदि यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।