बनमनखी: बनमनखी में बाबा वीर चौहरमल जयंती पर आयोजित हुआ भव्य सम्मेलन व शोभायात्रा
बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 05 स्थित पासवान टोला में राजा सलेश महाराज के मंदिर प्रांगण में बाबा वीर चौहरमल जयंती के अवसर पर एक दिवसीय सम्मेलन, भगैत कार्यक्रम एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई।